Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: बाबा सिद्दिकी की हत्या पर डॉ अजय ने उठाये सवाल, बोले, भाजपा शासित राज्य में पूर्व मंत्री भी सुरक्षित नहीं

Jamshedpur. कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने महाराष्ट्र में एनसीपी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या पर शोक संवेदना जतायी. साथ ही कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आम आदमी तो छोड़िए, पूर्व मंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं. बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है, लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बहुत कठिन काम है. प्रेस बयान जारी कर डॉ अजय ने कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मैंगलोर में एक कार्यक्रम में बाबा सिद्दिकी से मुलाकात हुई थी.

Exit mobile version