Lahar Chakra

Jamshedpur News :12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा, 77 केंद्रों पर 3 पालियों में एग्जाम, सख्त सुरक्षा और बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू

जमशेदपुर।

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अप्रैल (रविवार) को पूर्वी सिंहभूम जिले में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीन पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारी की है।

 अधिकारियों की ब्रीफिंग, दिए गए निर्देश

परीक्षा को सफल बनाने के लिए सिदगोड़ा टाउन हॉल में दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद और अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा भी उपस्थित रहे।

 तीन पालियों में परीक्षा का समय

परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

 कदाचार रोकने के लिए सख्त इंतजाम

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग टीम, उड़नदस्ता दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को परीक्षा समाप्ति तक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

 बायोमेट्रिक और प्रतिबंधित सामान पर सख्ती

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारी इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे, ताकि कोई भी अभ्यर्थी इससे वंचित न रहे।
इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, बैग, किताबें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

 सख्त सुरक्षा और फ्रिस्किंग अनिवार्य

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने निर्देश दिया है कि बिना फ्रिस्किंग के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी।
प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।

Exit mobile version