Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News;: सोनारी डोबो पुल से एनएच 33 को जोड़ने वाली कांदरबेड़ा-दोमुहानी फोरलेन सड़क का हुआ शिलान्यास

Jamshedpur.सोनारी डोबो पुल से एनएच 33 को जोड़ने वाली कांदरबेड़ा से दोमुहानी 7.91 किमी फोरलेन सड़क का शिलान्यास ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने गुरुवार को शिलापट्ट का अनावरण कर किया. शिलान्यास के दौरान विधायक ने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने काे कहा. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, शुवेंदु महतो, गुरुचरण किस्कु, काबलु महतो, ओम प्रकाश लायक, दिलीप महतो, विधायक की बेटी स्नेहा महतो आदि मौजूद थे.

Exit mobile version