Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur NEWS : घाटशिला में नशे में कार चालक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, इलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्ची की मौत
Headlines

Jamshedpur NEWS : घाटशिला में नशे में कार चालक ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, इलाज के दौरान 6 वर्षीय बच्ची की मौत

News DeskBy News DeskSeptember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर/घाटशिला: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 1 सितंबर की रात हुए सड़क हादसे में घायल एक ही परिवार की छह वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृत बच्ची की पहचान श्रेया कृष्णा सिन्हा (6) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 9 बजे एक कार ने नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को कथित रूप से टक्कर मार दी। हादसे में परिवार की महिला नदी में जा गिरी, जबकि उसके पति और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने महिला को नदी से सुरक्षित निकाला

हादसे के बाद नदी में गिरी महिला को स्थानीय लोगों ने करीब एक किलोमीटर आगे सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में महिला के घुटने में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें लगीं।

महिला के पति और दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान छह वर्षीय श्रेया कृष्णा सिन्हा ने दम तोड़ दिया। बच्ची का शव अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है।

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

वहीं, बच्ची के माता-पिता और भाई का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में जारी है।

घाटशिला विधायक ने अस्पताल पहुंचकर ली इलाज की जानकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने इलाजरत परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

विधायक ने चिकित्सकों से बातचीत कर घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर बच्ची की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

बताया गया कि विधायक के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, सोनाराम सोरेन, विक्रम बेसरा, मंगल सोरेन, राहुल अग्रवाल, मनिंदर सिंह और संदीप शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा टाउन हॉल में युवा उत्सव 2026-27 की धूम, 250 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, जानिए कौन बना विजेता

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पेयजलापूर्ति हेतु सरयू राय से मिले जोजोबेड़ा के निवासी

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बागबेड़ा में वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान लंबित, DC राजीव रंजन ने दिया 2-3 दिनों में राशि भेजने का आश्वासन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कृषि विपणन परिषद के भाड़ा वृद्धि से व्यापारियों में भारी आक्रोश, काला बिल्ला लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

October 30, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी में आग से बेघर हुआ परिवार, विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ाया मदद का हाथ, 15 ब्लूस्कोप टीन से बनेगा अस्थायी आशियाना

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group