Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल
Headlines

JAMSHEDPUR NEWS :न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

News DeskBy News DeskOctober 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों ने पंडाल में लगे फीते को खोलकर किया। कमिटी की ओर से अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ढाक और ताशा की गूंज के बीच किया गया। पूरे वातावरण में भक्तिमय उत्साह और उल्लास देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने संबोधन में सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में शक्ति, साहस और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं, भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमें बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों के माध्यम से समाज में भक्ति, सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे पूजा कमिटी के सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रयासों की सराहना की और सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पूजा कमिटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 50 अंकित दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी अखिलेश चौधरी, और गोलमुरी भाजपा अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पूजा कमिटी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनय चौधरी, रोहित आनंद, महसचिव नरेंद्र कुमार, दीपांजन मुखर्जी, बी टी विश्वास, जसबीर सिंह, जयराम दास पात्र एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से उद्घाटन समारोह उत्सवमय बना रहा। कमिटी की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से पूजा महोत्सव एवं माँ के जागरण में सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

माँ दुर्गा सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group