Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं की भागीदारी, अमरप्रीत सिंह काले बोले—वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

जमशेदपुर। देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

अमरप्रीत सिंह काले दिल्ली प्रवास के बावजूद युवाओं से जुड़े रहे

भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद तिरंगा यात्रा से जुड़े रहे और युवाओं का मार्गदर्शन किया। उनके कार्यालय से जुगुन पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और समर्थक यात्रा में शामिल हुए। युवाओं ने तिरंगा लेकर शहर में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।

तिरंगा राष्ट्र के गौरव और बलिदान का प्रतीक

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रत्येक रंग और अशोक चक्र में भारत के गौरवशाली इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य वीरों की गाथा समाहित है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि इसके लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचित कराना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।

युवाओं में राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है

काले ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प है। तिरंगे का सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन विशेष रूप से युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं

भाजपा महानगर नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों और तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यात्रा में जुगुन पांडेय के नेतृत्व में प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, दीपक सिंह, सुमन कुमार, विवेक कामत, रंजीत कुमार, विक्रम सिंह, लख्खीकांत घोष, कार्तिक जुमानी, मनु ढोके, बिट्टू मुखी, कंचन बाग, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, रामा राव, अमित ठाकुर, सौरव रजक और विष्णु कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version