Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति ने रविवार, दिनांक 3 मई को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में जरूरी बैठक का आयोजन किया है। बैठक अपराह्न 4 बजे से शुरु होगी। इस बैठक में यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के संबंध में अब तक दिये गए धरना, हस्ताक्षर अभियान, रेलवे के वरीय अधिकारियों द्वारा दिये गए आश्वासनों आदि पर गंभीरता पूर्वक चर्चा होगी। बैठक में आंदोलन को कैसे आगे बढ़ाना है, इस पर भी विमर्श होगा। बैठक में विधायक सरयू राय विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

शिवशंकर सिंह ने बताया कि इस बैठक में आंदोलन के पहले दिन से लेकर अभी तक की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में आम लोग भी जुड़े हैं। ये वो लोग हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी तकलीफों को व्यक्त कर रहे हैं या कई बार वह धरना-हस्ताक्षर अभियान में भी शरीक हुए। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद रहने का आग्रह किया, जो ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशान हैं।

Exit mobile version