Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News : साकची में महज 45 मिनट में तीन महिलाओं से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश
    Crime

    Jamshedpur News : साकची में महज 45 मिनट में तीन महिलाओं से सोने की चेन छीनकर भागे बदमाश

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची इलाके में सोमवार की सुबह केटीएम बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आतंक मचाया. बदमाशों ने सोमवार की सुबह साकची थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई कर भालुबासा की ओर फरार हो गये. घटना सुबह 8.30 से 9.15 के बीच की है. महज 45 मिनट में बदमाशों ने तीन घटना को अंजाम दिया. पहली घटना साकची गोलचक्कर के पास की है. बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी बाबा कुटी में रहने वाली मुस्कान कुमारी जायसवाल स्कूटी से अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गये. घटना सुबह 8.40 बजे की है.

    साकची गोलचक्कर में छिनतई की घटना को अंजाम देने के महज पांच मिनट बाद बाइक सवार बदमाशों ने साकची बसंत टॉकिज के पास बिष्टुपुर परमानंद अपार्टमेंट निवासी व असिस्टेंट प्रोफेसर चैदिला वस श्री दिव्या के गले से सोने की चेन छिनतई कर ली. असिस्टेंट प्रोफेसर चैदिला वस श्री दिव्या स्कूटी से सिदगोड़ा जा रही थी. दोनों मामले की शिकयत करने साकची थाना पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने बाराद्वारी सब्जी मंडी के पास साकची राजेंद्र नगर निवासी अमित कुमार मंडल की पत्नी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर भालुबासा की ओर फरार हो गये. तीनों पीड़ितों ने साकची थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर पुलिस को मिली. उक्त तस्वीर के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News: In Sakchi the miscreants snatched gold chains from three women in just 45 minutes and fled
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group