Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

जमशेदपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमलेश दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन, तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।

कमलेश दुबे लाइसेंसधारी मनोनीत

बैठक में कमलेश दुबे को लाइसेंसधारी मनोनीत किया गया। वहीं महेंद्र पांडेय, दिनेश विग और राम असरय सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कमेटी में रूपम साहू को अध्यक्ष, बसंत उपाध्याय और मुन्ना पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया। राहुल पिले, बाबू लंका और संजय पांडेय को सचिव तथा अशोक कुमार शुक्ला और बावेश राव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

पंडाल निर्माण एवं उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए विकास कुमार पांडेय और बाबू लंका को पंडाल सचिव बनाया गया है।

आयोजन की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं

समिति के आयोजन और विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए बिट्टू तिवारी, विजय चौधरी, दीपू तिवारी, नरसिंग राव, रामना राव, राजू राव, मनोज मुखी, दीपक मुखी, मनोज दुबे, सूर्या कुमार गुप्ता, सूरज पाल, रमेश ठाकुर, अशोक उपाध्याय, बिपिन सामंत, मोहन राव सहित अन्य सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

भव्य और व्यवस्थित पूजा आयोजन का संकल्प

बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग और सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Exit mobile version