Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : टाटा स्टील की वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू, साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर नहीं हुए शामिल, समायोजन के विरोध की बात आ रही सामने

Jamshedpur.टाटा स्टील के वन सप्लाइ चेन का जेडीसी शुरू हो गया. इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि आरएमएम चीफ जगजीत सिंह ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इसका संचालन जेडीसी चेयरमैन एएन ठाकुर ने किया. इसके अलावा यहां सारे पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान वन सप्लाइ के सारे कमेटी मेंबर तो मौजूद थे, लेकिन साइंटिफिक सर्विसेज के कमेटी मेंबर इस मीटिंग से नदारद नजर आये. बताया जाता है कि हाल के दिनों में जेडीसी में हुए बदलावों के कारण वन सप्लाइ चेन और साइंटिफिक सर्विसेज को समायोजित कर दिया गया है. इस समायोजन का विरोध वहां के कमेटी मेंबर और कर्मचारी कर रहे हैं. पहले दोनों का अलग-अलग जेडीसी होता था. लेकिन इस बदलाव का विरोध हो रहा है. कहा जा रहा है कि विरोध स्वरुप कमेटी मेंबर इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए.

Exit mobile version