Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू की पिटाई मामले में जंबो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह व उसका साथी गिरफ्तार

Jamshedpur. ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास के भतीजा व भाजपा नेता कमलेश साहू की पिटायी मामले में सीमारामडेरा पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले के आरोपी जंबो अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह व उनके साथी मनीष कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर सीतारामडेरा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. मामला गत छह जुलाई का है. भालुबासा हरिजन स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान कमलेश साहू और बंटी सिंह के बीच विवाद हुआ था. जिसके बाद कमलेश साहू अपने समर्थकों के साथ बंटी सिंह के घर पहुंचे. जहां बंटी सिंह व उनके समर्थकों ने कमलेश साहू की पिटायी कर दी थी. इस मामले को लेकर काफी हंगामा हुआ. इस मामले में दोनों पक्ष से सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

Exit mobile version