Lahar Chakra

Jamshedpur News :कोल्हान को मिली पहली ‘जेन ज़ी’ पोस्ट ऑफिस की सौगात, एनआईटी जमशेदपुर में हाई-टेक डाक सेवाओं की शुरुआत

जमशेदपुर:
भारतीय डाक विभाग ने कोल्हान क्षेत्र में डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देते हुए एक नई पहल की है। सोमवार को एनआईटी जमशेदपुर परिसर में क्षेत्र के पहले ‘जेन ज़ी (Gen Z) पोस्ट ऑफिस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह डाकघर युवाओं की बदलती जीवनशैली, डिजिटल आदतों और आधुनिक अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सिंहभूम मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदयभान सिंह ने कार्यक्रम की मेजबानी की।

यह ‘जेन ज़ी’ पोस्ट ऑफिस पारंपरिक डाकघरों की छवि से बिल्कुल अलग है। यहां डाक विभाग की सभी आवश्यक सेवाएं जैसे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, डाक बचत बैंक, बीमा और अन्य वित्तीय सेवाएं उपलब्ध होंगी, लेकिन इन्हें एक आधुनिक और युवा-अनुकूल वातावरण में प्रस्तुत किया गया है। डाकघर के भीतर नि:शुल्क वाई-फाई, कॉफी मशीन, टेलीविजन और मैगजीन कॉर्नर जैसी सुविधाएं दी गई हैं, ताकि युवा और छात्र यहां सहज और आरामदायक अनुभव कर सकें।

इस पोस्ट ऑफिस की सबसे खास बात इसमें एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही है। छात्रों ने न केवल डाकघर के इंटीरियर को डिजाइन किया, बल्कि दीवारों पर अपनी रचनात्मक कलाकृतियां भी उकेरी हैं। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने यहां फोटो, वीडियो और सेल्फी ली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह पहल युवाओं के बीच डाक विभाग को एक नए और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने में सफल रही है।

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पोस्ट ऑफिस रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है और यह ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के साथ-साथ भारतीय डाक की युवा-केंद्रित सोच का प्रतीक है। इसका उद्देश्य सिर्फ सेवाएं देना नहीं, बल्कि डाकघरों को ऐसे सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित करना है, जहां युवा पढ़ाई, काम और डिजिटल सेवाओं के लिए सहज रूप से आ सकें।

यह पहल भविष्य में अन्य शैक्षणिक संस्थानों और शहरी क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकती है। कोल्हान को मिला यह पहला ‘Gen Z पोस्ट ऑफिस’ न केवल डाक सेवाओं में नवाचार का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय डाक समय के साथ खुद को कैसे बदल रहा

Exit mobile version