Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: इपीएस 95 की त्रुटियों को लेकर इपीएफओ कार्यालय पर मजदूर यूनियनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur. पेंशन स्कीम इपीएस 95 की त्रुटियों और उसकी राशि दिलाने की मांग को लेकर मजदूर यूनियनों ने जमशेदपुर के क्षेत्रीय इपीएफओ ऑफिस पर प्रदर्शन किया. इपीएस 95 नेशनल एगिटेशन कमेटी के संयोजक और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया. बताया कि न्यूनतम पेंशन की राशि को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये महीने कर दिया जाये और उस पर महंगाई भत्ता दिया जाये. पति पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाये. सभी पेंशनरों को सामान रूप से हायर पेंशन का लाभ दिाय जाये. इपीएस 95 के वंचित पेंशनरों को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाये

Exit mobile version