Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइंस हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बर्मामाइंस थाना कांड संख्या-42/2026 में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोहम्मद अफताब आलम हत्याकांड के मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मामले में शामिल दो विधि-विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मैगजीन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 की रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कंटेनर यार्ड के समीप मोहम्मद अफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल अफताब आलम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसआईटी गठित कर शुरू की गई विशेष जांच

घटना के बाद पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) और पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी, मुख्य शूटर गिरफ्तार

6 अगस्त की रात एसआईटी ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बंद पड़े बैचिंग प्लांट में छापेमारी कर मुख्य शूटर शहबाज उर्फ मोहम्मद शहबाज उर्फ भोंदू और मोहम्मद रेहान उर्फ अब्दुल रेहान को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ मामले के दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल बरामद कीं। आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा 7.65 एमएम कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद की गई।

ओडिशा से एक और आरोपी गिरफ्तार

अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी शेख रहीम को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र स्थित सोसो गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है

बरामद सामान

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।


Exit mobile version