Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: होटल में खाना खाकर सोये मानगो के ट्रक चालक की मौत, चाईबासा-टाटा रोड पर बादुड़ी गांव के पास की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. मुफस्सिल थाना अंतर्गत चाईबासा-टाटा रोड स्थित बादुड़ी गांव स्थित एक होटल के पास खड़े ट्रक में सो रहे चालक की संदेहस्पाद स्थिति में मौत हो गयी. सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी योगेंद्र सिंह (43) के रूप में हुई. वह वर्तमान में मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड (कुंवर बस्ती, आजाद नगर, जमेशदपुर) में किराये के मकान पर रहता था. साथी चालकों ने बताया कि रविवार रात को रुंगटा प्लांट में समान अनलोड कर ट्रक को बादुड़ी गांव स्थित एक होटल के पास खड़ा कर खाना खाया. इसके बाद वह अपने ट्रक में ही सो गया. सुबह तक नहीं उठा, तो अन्य ट्रक चालकों ने उसे उठाने का प्रयास किया. उसके नहीं उठने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी. इधर, पुलिस चालक की मौत की हर बिंदु की जांच कर रही है.

Exit mobile version