Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur NEWS: गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की पहल, भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात
Headlines

Jamshedpur NEWS: गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू की पहल, भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से की मुलाकात

News DeskBy News DeskAugust 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को धरनास्थल पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। पिछले दो दिनों से सड़क पर डिवाइडर निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे धर्मवीर कुशवाहा से विधायक ने बातचीत की और उनकी मांगों की जानकारी ली।

विधायक पूर्णिमा साहू ने धरने पर बैठे युवाओं से उनकी समस्याओं और मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े किसी भी विषय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विधायक ने धर्मवीर कुशवाहा समेत अन्य युवाओं से भूख हड़ताल समाप्त करने तथा अपनी सकारात्मक ऊर्जा को सामाजिक कार्यों में लगाने की अपील की।

जिला प्रशासन से तत्काल की वार्ता

समस्या की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके से ही पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त और ट्रैफिक डीएसपी से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने गोलमुरी चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं की स्थिति और डिवाइडर निर्माण की मांग से अधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद विधायक ने स्वयं गोलमुरी चौक के उस स्थल का निरीक्षण किया, जहां डिवाइडर निर्माण की मांग की जा रही है। स्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने पाया कि स्थायी डिवाइडर निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है। ऐसे में तत्काल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था जरूरी है।

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

तत्काल कराई गई बैरिकेडिंग

विधायक की पहल पर छूटे हुए स्थान से गोलमुरी चौक गोलचक्कर तक बैरिकेडिंग कराने की कार्रवाई शुरू की गई। जिला प्रशासन ने भी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कराया।

बैरिकेडिंग होने से फिलहाल यातायात को व्यवस्थित करने और वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को रोकने में मदद मिलेगी। इससे गोलमुरी चौक पर दुर्घटनाओं की आशंका को भी कम करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

स्थायी समाधान के लिए डिवाइडर निर्माण पर जोर

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि गोलमुरी चौक पर कराई गई बैरिकेडिंग तत्काल सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने जिला उपायुक्त, ट्रैफिक डीएसपी और टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन से डिवाइडर निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है।

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

उन्होंने कहा कि गोलमुरी चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आम लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सके।

विधायक ने भूख हड़ताल पर बैठे युवाओं से भी अपील की कि प्रशासन द्वारा तत्काल सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के बाद वे भूख हड़ताल समाप्त करें और जनहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं सकारात्मक तरीके से उठाते रहें।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026

RSS नेता, पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर 2.41 करोड़ रूपये की ठगी, CBI ने शुरू की कार्रवाई, पांच लोगों पर मामला दर्ज

October 19, 2026

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group