Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: विधायक सरयू राय ने 14.77 करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास

Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने गुरुवार को पथ निर्माण विभाग से 14.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण होने वाले सड़क का शिलान्यास किया. शिलान्यास का कार्यक्रम नामदा बस्ती, आनंद नगर में स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप आयोजित हुआ. विधायक सरयू राय ने कहा कि विधायक बनने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने सड़कें बनवाई और नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया. उन्होंने कहा कि कई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है. इस अवसर पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, कैलाश झा, अनिकेत सावरकर, मिथलेश सिंह, सुशील खड़का, संजय सिंह, निशांत, राकेश गिरी, टिपन सिंह, राजू सिन्हा, पवन सहित भाजमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद थे.

Exit mobile version