Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: विधायक सविता महतो ने 2.65 करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास

Jamshedpur News: विधायक सविता महतो ने 2.65 करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास
Jamshedpur. विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के हुंडरु पाथरडीह पीडब्लूडी पथ से चिंगरा तक करीब 3.20 किमी सड़क का शिलान्यास किया. सड़क का निर्माण 2.65 करोड़ की लागत से होगा. विधायक ने संवेदक को सड़क को गुणवतापूर्ण व ससमय काम पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, विश्वनाथ गोप, हरेकृष्ण सिंह सरदार, हरिपोदो महतो, टिंकू महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Exit mobile version