Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसने की तैयारी, स्कूली वाहनों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, अवैध पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

जमशेदपुर ।

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। 15 जून 2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति और यातायात प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई कड़े और अहम फैसले लिए गए।

छह माह के आंकड़ों का होगा विस्तृत विश्लेषण

बैठक के दौरान जिले में मई 2026 के सड़क सुरक्षा आंकड़ों की विस्तृत समीक्षा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, मई माह में जिले भर में कुल 28 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 19 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हुए। हालांकि, यह आंकड़ा अप्रैल माह की तुलना में कम है। उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटनाओं में और कमी लाने के लिए पिछले छह महीने के आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया जाए। दुर्घटना के प्रमुख कारणों की पहचान कर वैज्ञानिक और डेटा आधारित रणनीति तैयार की जाए।

यातायात उल्लंघन पर 512 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। समीक्षा में बताया गया कि:

स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त करने के लिए 7 दिन का समय

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्रशासन ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में रखा है। उपायुक्त ने सभी स्कूल वाहन एसोसिएशन और संचालकों को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट दुरुस्त कर लें। इस तय समय सीमा के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी।

डिमना चौक से भिलाई पहाड़ी तक अवैध पार्किंग पर गिरेगी गाज

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। डिमना चौक से लेकर भिलाई पहाड़ी तक सड़क किनारे धड़ल्ले से हो रही अवैध पार्किंग पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। उपायुक्त ने पुलिस और संबंधित विभागों को तुरंत संयुक्त अभियान चलाकर इन अवैध पार्किंग को हटाने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही एनएचएआई (NHAI) के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि गालूडीह, फूलपाल और घाटशिला क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। शेष स्थानों पर भी अगले 10 से 15 दिनों के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जुस्को (JUSCO), परिवहन संघों और एनएचएआई के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version