Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: हत्या या आत्महत्या! बागबेड़ा में घर की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

Jamshedpur. बागबेड़ा में सुभाष स्कूल के पीछे निर्माणाधीन घर की खिड़की लटका एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत है. शव खिड़की के सहारे फंदे से लटका था. मृतक कालीपदो प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का है. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना बागबेड़ा थाना की पुलिस को दी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और उसके कपड़ों की जांच की तो जेब में मोबाइल के अलावा कुछ रुपये और आधार कार्ड मिले. आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की गयी. जिस घर के बाहर शव मिला वह खाली है. मृतक का गर्दन प्लास्टिक की रस्सी में फंसा था,जबकि पूरा शरीर जमीन पर था. शव देखने पर लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. इधर, पुलिस ने घटनास्थल का जांच के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Exit mobile version