Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: 21 जुलाई को एग्रिको में भव्य भजन संध्या और महभंडारा, रितेश पांडेय और सिद्धि पाठक के भजनों पर झुमेंगे भोले के भक्त

Jamshedpur. सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा आगामी 21 जुलाई को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में भव्य भजन संध्या और विशाल महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुंबई के सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश पांडेय और बिहार की लोकप्रिय भजन गायिका सिद्धि पाठक अपनी सुरमयी भजनों से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन लगातार नवां वर्ष है और श्रद्धालुओं में इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हजारों भक्त शिव भक्ति के अलौकिक अनुभव का लाभ लेंगे।

READ MORE :Seraikela Kharsawan :कांड्रा में अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा जब्त

संघ के सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि भजन संध्या के दौरान विशाल महा भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वाहन पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं को किसी पास की आवश्यकता नहीं होगी, वे “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर अपने स्थान ग्रहण कर सकेंगे। बारिश की स्थिति में भी कार्यक्रम बाधित नहीं होगा।

भजन संध्या के विशेष आकर्षण में 22 फीट ऊंची बाबा बर्फानी की मूर्ति और डमरू पकड़े शिवा भुजा की विशाल आकृति शामिल हैं, जो आयोजन स्थल को भक्तिमय रंग में रंग देंगे।

READ MORE :Tata Group Initiative: टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने एअर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपये का बनाया कल्याण ट्रस्ट

संघ के सदस्यों ने बताया कि शहर की कई गणमान्य हस्तियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र भेजा गया है। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना है।

संवाददाता सम्मेलन में पंकज कुमार, अरविंद कुमार सहित बालकृष्ण प्रसाद, जितेन्द्र प्रसाद, अजीत कुमार, रणवीर मंडल, मुनीम सिंह, राज सिंह, रवि सिंह, विकास कुमार, राजू सानन, राजभुवन, जयपाल भगत, अमित सिन्हा, गौरव सिंह, मंजीत कुमार, बिट्टू कुमार, रंजीत सरकार, अभिषेक झा, संतोष शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

संघ ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य भजन संध्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Exit mobile version