Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :नेत्र ज्योति महायज्ञ 2026 के दूसरे दिन 173 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन, स्व. के. के. सिंह को समर्पित सेवा अभियान

JAMSHEDPUR। रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह के स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2026 के दूसरे दिन आज नेत्र ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ स्व. के. के. सिंह की धर्मपत्नी के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला सिंह, उनकी पुत्री उषा सिंह के साथ छगनलाल दयालजी सन्स के चेयरमैन आश्विन आडेसरा, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदि, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत, डॉ. विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 173 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र रोगियों के लिए बनाये गये नये आधुनिक ऑपरेशन थियेटर में किया।

आज नेत्र शिविर के दूसरे दिन ऑपरेशन योग्य 160 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, साथ ही उनमें से 26 नेत्र रोगियों चयन ऑपरेशन के लिए किया गया तथा शेष नेत्र रोगियों को 10 एवं 17 जनवरी को ऑपरेशन के लिए समय दिया गया। कल सोमवार को 152 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा।

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान मोहन लाल धमोड़, सत्यनारायण अग्रवाल, कौशिक राय, अशोक घोषाल. डी. के. घोष, दीपक मित्रा, अतुल प्रियदर्शी, विधायक विश्वास, प्रकाश शर्मा, विशाल सिंह, मनोज कुमार बागड़ी, किशन अग्रवाल, राजेश मोहन प्रसाद, चन्दनाथ सरकार, श्रीराम शर्मा, नागराज रायचुरी, यूथ रेड क्रॉस के शुभम कुमार, आदित्य कुमार, शिवम कुमार, अद्वित कुमार, अनन्त कुमार, अभय कुमार ने अपनी सेवा प्रदान की।

Exit mobile version