Lahar Chakra

Jamshedpur News :संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि संजीव सिन्हा का संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव पार्टी के लिए संबल सिद्ध होगा। सुधांशु ओझा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और मजबूती से होगा।

उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत हुए इस निर्वाचन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में भाजपा एकजुट होकर संगठनात्मक और जनसेवा के कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।

भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दी बधाई

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में गुंजन यादव ने कहा कि उपाध्यक्ष के रूप में संजीव सिन्हा ने उनके कार्यकाल में संगठन को अपेक्षित और प्रभावी सहयोग दिया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें खुशी और गर्व है कि उनके कार्यकाल में उपाध्यक्ष रहे संजीव सिन्हा को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा के कुशल और सशक्त नेतृत्व में संगठन को नई धार मिलेगी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अधिक प्रभावी, संगठित और जनोन्मुखी रूप से कार्य करेगी।

Exit mobile version