
जमशेदपुर।
साकची सब्ज़ी मंडी होलसेल विक्रेता संघ की ओर से बुधवार को दोपहर में डिमना लेक में मिलन समारोह सह वनभोज का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर साकची सब्ज़ी मंडी से जुड़े थोक विक्रेता संघ के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारा और संगठन की एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
हर साल होता है वनभोज का आयोजन
संघ के अध्यक्ष बालबीर मंडल ने बताया कि हर वर्ष इस तरह का वनभोज और मिलन समारोह आयोजित किया जाता है, ताकि व्यस्त व्यापारिक जीवन के बीच सभी सदस्य एक साथ समय बिता सकें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि संगठन को मजबूत करने और आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।
सैकड़ों सदस्यों की रही मौजूदगी
इस वनभोज कार्यक्रम में अरविंद कुमार, रणवीर मंडल, अजय कुमार, अशोक कुमार, मनोज भगत, किशोर प्रसाद, जावेद मियां, अब्दुल हमीद, सहाबुदीन, अरुण दास, बृहस्पति, विजय, पप्पू, संतोष, विकास, राजकुमार, उपेंद्र, कैलाश, अनिल, मंतोष, सुरेश, महासिंह, काके सहित सब्ज़ी मंडी से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने प्राकृतिक वातावरण में साथ बैठकर भोजन किया और आपसी बातचीत के जरिए संबंधों को और मजबूत किया।
भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता का संदेश
अध्यक्ष बालबीर मंडल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से साल में कम से कम एक बार सभी सदस्य अपनी एकजुटता का परिचय देते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संघ में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं है और सभी लोग समान भाव से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने गर्व के साथ बताया कि इस कार्यक्रम में सभी धर्म और समुदाय के लोग शामिल हुए, जो साकची सब्ज़ी मंडी की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता है।
