जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के महानगर संगठन में नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया है। आदित्य साहू की सहमति के बाद महानगर अध्यक्ष ने सोमवार को जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की।
उपाध्यक्ष पद पर इन नेताओं को जिम्मेदारी
घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा और अमरजीत सिंह राजा को मनोनीत किया गया है।
महामंत्री पद पर राजीव सिंह और जितेंद्र राय
संगठन के अहम पद महामंत्री की जिम्मेदारी राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को सौंपी गई है। इन दोनों नेताओं से संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री नियुक्त
जिला मंत्री के रूप में मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, कृष्णा शर्मा “काली” को दोबारा कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संजीत चौरसिया को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य
महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।