Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :बंसत पंचमी के दिन संजीव सिन्हा संभालेंगे भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष का विधिवत कार्यभार, कई वरिष्ठ नेताओं के संग हजारों कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद, आयोजन को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां हुई पूरी

● झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को जमशेदपुर दौरे पर

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा बंसत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिले के अध्यक्ष के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यभार ग्रहण समारोह में जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा पार्टी के अनेकों वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को पूरे विधि-विधान से कार्यभार ग्रहण कराएंगे। इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संजीव सिन्हा दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष का कार्यभार लेंगे। पदभार से पूर्व पूर्वाह्न 11 बजे से सनातन रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार जिला कार्यालय पर पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए पार्टी की ओर से साकची स्थित जिला कार्यालय पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला कार्यालय एवं पूरे परिसर में रंग-रोगन की गई है। वहीं, समारोह के निमित्त पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के साथ सक्रिय सदस्यों एवं सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

समारोह के पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विर्मश किया और तैयारियों का जायजा लिया। प्रेस-विज्ञप्ति में भाजपा जमशेदपुर महानगर के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि गत 10 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के द्वारा संगठन पर्व के तहत संजीव सिन्हा को जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं, इस समारोह को लेकर जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को आएंगे जमशेदपुर: झारखंड भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शुक्रवार को जमशेदपुर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात उनके प्रथम शहर आगमन पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में मरीन ड्राइव स्थित डोबो पुल पर कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का शहर आगमन दोपहर 3 बजे प्रस्तावित है।

Exit mobile version