Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS: दो महीने में लंबित कांडों की संख्या 1500 से कम करने का लक्ष्य, एसएसपी ने दिए निर्देश

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए।

बैठक में जिले की अपराध स्थिति, लंबित कांडों और अनुसंधान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने लंबित मामलों के त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए आगामी दो माह के भीतर लंबित कांडों की संख्या 1500 से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

दो माह में लंबित कांडों की संख्या 1500 से कम करने का लक्ष्य

एसएसपी ने सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को लंबित कांडों की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कांडों की संख्या कम करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और विधिसम्मत निष्पादन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए अहम निर्देश

अपराध गोष्ठी में विभिन्न आपराधिक मामलों और पुलिसिंग से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Exit mobile version