Lahar Chakra

Jamshedpur News :सेंट्रल करीमिया (+2) हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डारी साइन के एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर का दौरा किया

जमशेदपुर
सेंट्रल करीमिया (+2) हाई स्कूल के भूगोल तथा अर्थशास्त्र के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने डारी साई के एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर तथा कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया। यह कृषि विकास का एक प्रसिद्ध अनुसंधान केन्द्र है। यहां विद्यार्थियों ने झारखंड सरकार के द्वारा प्रस्तुत पाठ्यक्रम के आधार पर यहां का भ्रमण किया और सुरक्षित फार्मिंग तथा कीड़े मकोड़ों से फस्लों को बचाने का ज्ञान प्राप्त किया। इस के अलावा उन्होंने नई-नई फसलों के विकास की जानकारी प्राप्त की। यहाँ बच्चों ने मौसम के पूर्वानुमान के बारे में भी जानकारी ली।
यहां के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ नज़रुल इस्लाम ने दलका स्वागत किया। अन्य वैज्ञानिकों डॉ देवाशीष महतो, डॉ एस एस कुमार तथा डॉ डी रजक ने भरपूर सहयोग करते हुए हमारे बच्चों को इस केंद्र का भ्रमण कराया और बारी-बारी से अपने विचार भी रखे।
विद्यार्थियों के इस दल में स्कूल की प्रिंसिपल डॉ वहीदा तबस्सुम, इंचार्ज डॉ आले अली, आर्ट की इंचार्ज डॉ नुजहत निसार, नायला मैडम, जीनत मैडम, तलत बेगम, नसरीन अख्तर, फौजिया खान, जोहरा जबीन, साजिद परवेज, शाहज़ेब, नसीम बच्चों के साथ थे।

Exit mobile version