Jamshedpur.सोनारी दोमुहानी संगम द्वार का स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार शाम को उद्घाटन किया. विधायक फंड 14.96 लाख की लागत से बने संगम द्वार के बीचों बीच ऊपर में भगवान शिव, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद निर्मल महतो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जन नायक कर्पूरी ठाकुर, संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की भी प्रतिमा स्थापित की गयी है.
