Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मानगो मेयर पद के लिए किया नामांकन, सादगी और जनविश्वास बना पहचान

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन केवल एक औपचारिक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं रहा, बल्कि सादगी, विश्वास, संघर्ष और सेवा-भाव की एक भावनात्मक यात्रा का प्रतीक बन गया।

सम्मान और विश्वास का भावुक क्षण

नामांकन से पहले उनके आवास पर एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब बन्ना गुप्ता ने स्वयं कार का दरवाज़ा खोलकर सुधा गुप्ता को विदा किया। यह पल पारिवारिक सम्मान और वर्षों से चली आ रही जनसेवा की साझी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आस्था के साथ शुरुआत

घर से निकलने से पहले सुधा गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कदमा स्थित रंकनी मंदिर और मानगो के बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की जनता के सुख, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सर्वसमाज का समर्थन

नामांकन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन देखने को मिला। प्रस्तावक के रूप में मुस्लिम समाज से डॉ. मोहम्मद जकारिया, सिख समाज से मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, ब्राह्मण समाज से बिपिन झा, वैश्य समाज से भगवान प्रसाद एवं ऑल इंडिया रौनियार वैश्य महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लीला गुप्ता, क्रिश्चियन समाज से डेविड पूर्ति तथा विश्वकर्मा समाज से राजेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। यह उपस्थिति इस बात का संकेत है कि सुधा गुप्ता को समाज के हर वर्ग का भरोसा मिल रहा है।

Exit mobile version