Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

जमशेदपुर।

दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18183/18184 टाटानगर–बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है।

अब 20 की जगह होंगे 21 कोच

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एलडब्ल्यूएससीजेड (LWSCZ) द्वितीय श्रेणी चेयर कार (2S) कोच को स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। इसके बाद ट्रेन की कुल कोच संख्या 20 से बढ़कर 21 हो जाएगी।

रेल प्रशासन का मानना है कि इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी तथा यात्रा के दौरान भीड़भाड़ में कमी आएगी। इससे विशेष रूप से टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, गया और बक्सर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इन तिथियों से लागू होगी नई व्यवस्था

रेलवे के अनुसार संशोधित कोच संरचना निम्नलिखित तिथियों से प्रभावी होगी—

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

दक्षिण पूर्व रेलवे के इस निर्णय से नियमित यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर सामान्य एवं द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी। रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं में सुधार और मांग के अनुसार ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

यह कदम यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Exit mobile version