Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सदमे में परिवार

Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कालोनी की रहने वाली रीता उर्फ दुर्गी लकड़ा (17) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार दोपहर की है. मृतका तीन भाई और दो बहन है. वह छोटी थी. इधर बर्मामाइंस थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि परिजन फंदे से उतारकर किशोरी को एमजीएम अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के परिजनों से मामले में पूछताछ नहीं हो पाई कि किशोरी के आत्महत्या किए जाने का कारण क्या हैं. जब किशोरी ने आत्महत्या की उस समय घर पर वह अकेली थी. भाई काम पर गए थे. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी भाई को दी. किशोरी का शव एमजीएम अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया है. गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Exit mobile version