Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: परसुडीह के गदड़ा में शादी की खुशियां मातम में बदली, भांजे की शादी में रोहतास से आये मामा की करंट लगने से मौत

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा स्थित गांधी नगर में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना ने शादी के जश्न को शोक में बदल दिया. रविवार शाम को भांजे की शादी में शामिल होने आए 35 वर्षीय प्रेम कुमार की करंट लगने से मौत हो गयी. सोमवार को संजय प्रसाद के बेटे का तिलक समारोह था और घर में तैयारियों का माहौल था. इसी दौरान बिजली का काम चल रहा था और अचानक प्रेम कुमार करंट की चपेट में आ गए. वो जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं. परिवार के लोग उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक बिहार के रोहतास जिले के निवासी और किसान थे. उनके परिवार में तीन छोटे बच्चे हैं. सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, और अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान बिहार में किया जाएगा.

Exit mobile version