Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :दलमा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क नहीं, विधायक मंगल कालिंदी ने उठाया वेतन से भुगतान का बीड़ा

जमशेदपुर

सावन के पावन माह में दलमा पहाड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन को आने वाले पैदल श्रद्धालुओं को अब प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर यह घोषणा की कि इस शुल्क का भुगतान वे स्वयं अपने वेतन से करेंगे।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :टेक्निकल व फिनटेक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग, कुणाल षडंगी ने उच्च शिक्षा सचिव से की मुलाकात

श्रद्धालुओं पर न लगे आर्थिक बोझ: विधायक

जमशेदपुर परिषदन कार्यालय में वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) सबा आलम अंसारी के साथ बैठक में विधायक ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास में शिवभक्तों पर आर्थिक बोझ डालना अनुचित है। उन्होंने निर्देश दिया कि आज से ही पैदल आने वाले किसी भी श्रद्धालु से शुल्क न लिया जाए।

विधायक कालिंदी ने कहा, “जब तक इस आदेश को पूरी तरह से निरस्त नहीं किया जाता, तब तक मैं सभी पैदल श्रद्धालुओं के शुल्क की राशि अपने वेतन से वहन करूंगा।” उन्होंने वन विभाग को कहा कि इसकी सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल दे दी जाए

READ MORE :CHAIBASA : चोरी के इरादे से मंदिर में घुसा युवक, आ गयी नींद, सुबह पुलिस ने धर दबोचा

 स्थायी समाधान की ओर पहल

विधायक ने यह भी बताया कि वे इस मुद्दे को लेकर वन पर्यावरण मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और जरूरत पड़ी तो इसे विधानसभा में भी उठाएंगे। उनका मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में श्रद्धालुओं को सहूलियत देना राज्य की नैतिक जिम्मेदारी है।

Exit mobile version