Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur NEWS :9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य डॉग शो, 43 नस्लों के 326 स्वान होंगे आकर्षण

जमशेदपुर। शहर में आगामी 9 से 11 जनवरी तक लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन का जिम्मा जमशेदपुर केनल क्लब संभाल रहा है, जिसमें देशभर से सैकड़ों खूबसूरत और दुर्लभ नस्ल के स्वान शिरकत करेंगे।

केनल क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस वर्ष एक साथ 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो आयोजित किया जा रहा है, जो इसे और भी खास बनाता है। आयोजन में जमशेदपुर केनल क्लब के 38 स्वान शामिल होंगे, जबकि कुल मिलाकर देश के विभिन्न राज्यों से 326 स्वान प्रतियोगिता और प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे।

डॉग शो में दर्शकों को 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड के स्वान देखने को मिलेंगे। हर नस्ल की जजिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार की जाएगी, जिससे स्वान प्रेमियों और ब्रीडर्स को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा देखने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन टी. वी. नरेन्द्रन, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह डॉग शो केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित होगा।

शहर में इस तरह के बड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर के डॉग शो के आयोजन से जमशेदपुर की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी और पालतू पशु प्रेमियों के बीच जागरूकता भी बढ़ेगी। आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस अनोखे आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।

79वां, 80वां एवं 81वां जेकेसी वार्षिक चैम्पियनशिप डॉग शो

शो कार्यक्रम

9 जनवरी 2026
समय | कार्यक्रम
8:00 am – कैटलॉग वितरण एवं प्रदर्शनी कुत्तों की बेंचिंग
9:00 am – मुख्य अतिथि श्री टी. वी. नरेंद्रन, सीईओ एवं एमडी, टाटा स्टील द्वारा उद्घाटन
10:00 am – ऑबीडियंस टेस्ट क्लास (सभी वर्ग)
7:00 pm – ऑबीडियंस टेस्ट के लिए पुरस्कार वितरण

10 जनवरी 2026
समय | कार्यक्रम
8:00 am – कैटलॉग वितरण एवं एक्जीबिट्स की बेंचिंग
9:00 am – स्पेशलिटी शो
9:00 am – 79वां जेकेसी शो
7:00 pm – सभी शो के लिए पुरस्कार वितरण

11 जनवरी 2026
समय | कार्यक्रम
9:00 am – 80वां एवं 81वां जेकेसी शो
7:00 pm – संबंधित दिवस के सभी शो के लिए पुरस्कार वितरण

 

निर्णायकों का पैनल

तिथि कार्यक्रम जज देश
9 जनवरी’26 ऑबीडियंस ट्रायल्स शो    श्री फिलिप बट भारत
10 जनवरी’26 लैब्राडोर रिट्रीवर स्पेशलिटी शो    सुश्री इरीना पोलेटाएवा फिनलैंड
10 जनवरी’26 बीगल स्पेशलिटी शो    श्री पर्तु स्टालबर्ग फिनलैंड
10 जनवरी’26 79वां जेकेसी शो    सुश्री नतालिया मेस्तविरिशविली जॉर्जिया
10 जनवरी’26 79वां जेकेसी शो    सुश्री इरीना पोलेटाएवा फिनलैंड
10 जनवरी’26 79वां जेकेसी शो   श्री नविन सांगविवाके थाईलैंड
10 जनवरी’26 79वां जेकेसी शो   श्री पर्तु स्टालबर्ग फिनलैंड

कैनाइन खेलों में उत्कृष्टता का जश्न: 79वां, 80वां एवं 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो, जमशेदपुर

जमशेदपुर केनेल क्लब द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 79वां, 80वां एवं 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो का आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित आयोजन जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित होगा, जो श्वानों की  उत्कृष्टता, शुद्ध नस्ल (पेडिग्री) और खेल भावना का भव्य संगम होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत (क) ऑबीडियंस टेस्ट, (ख) लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, (ग) बीगल स्पेशलिटी शो तथा (घ) ऑल ब्रीड शो का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

  1. जेकेसी की ऑबीडियंस प्रतियोगिता भारत की सबसे प्रतिष्ठित ऑबीडियंस प्रतियोगिताओं में से एक मानी जाती है। इस वर्ष ऑबीडियंस टेस्ट में कुल 39 श्वान भाग ले रहे हैं। इनमें से 20 श्वान पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन के लिए तथा 7 श्वान कंपैनियन डॉग असेसमेंट (चिकित्सकीय उद्देश्यों में उपयोग होने वाले कुत्ते) के लिए भाग ले रहे हैं।
  2. जेकेसी शो में कुल 326 श्वान प्रतियोगिता के बेस्ट इन शो के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बार प्रतियोगिता में 43 विभिन्न नस्लों के श्वान भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कई विदेशी नस्लों के साथ-साथ तिब्बती मास्टिफ, चाउ चाउ, डोगो अर्जेंटिनो और इंग्लिश सेटर को भी रिंग में देखा जा सकेगा।
  3. इसके अतिरिक्त, हमारे देश की मूल भारतीय नस्लें जैसे कारवां हाउंड, कोम्बाई, मुदहोळ हाउंड, पश्मी और राजा पलयम भी इस बार प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
  4. इस वर्ष के शो में जमशेदपुर के पालतू श्वानों के मालिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। जमशेदपुर के टॉप 8  श्वानों  को पहला बेस्ट इन शो से लेकर आठवां बेस्ट इन शो तक रैंक किया जाएगा। इन्हें जमशेदपुर के स्थानीय  श्वानों का सर्वश्रेष्ठ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट लोकल हैंडलर और  रिज़र्व बेस्ट हैंडलर को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि स्थानीय  श्वानों और हैंडलरों को प्रोत्साहन मिल सके।
  5. इस वर्ष के शो की विशेष झलक निर्णायकों का पैनल है। ये दुनिया भर के श्रेष्ठतम जज  हैं। सभी जज FCI प्रमाणित हैं और अधिकांश वर्ल्ड डॉग शो के नियमित जज भी हैं। हर जज उन नस्लों के विकास में अग्रणी हैं, जिनमें वे विशेषज्ञता रखते हैं।

79वां, 80वां एवं 81वां चैम्पियनशिप डॉग शो श्वानों की उत्कृष्टता का एक शानदार मंच साबित होने का वादा करता है। विश्व-स्तरीय श्वानों, विशेषज्ञ जज और रोमांचक माहौल के साथ यह कार्यक्रम सभी श्वान प्रेमियों और खेल उत्साही लोगों के लिए अविस्मरणीय अवसर होगा। यह आयोजन स्थानीय और राष्ट्रीय श्वान प्रजनन एवं खेल समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और जमशेदपुर को श्वानों की उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मजबूत प्रतिष्ठा देने में और योगदान देगा।

Exit mobile version