Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News :राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
    Headlines

    Jamshedpur News :राम मंदिर में तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    News DeskBy News DeskMay 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

     पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम में आयोजित भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम” कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 2800 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का पावन अन्न प्रसादम ग्रहण किया। पूरे आयोजन में दक्षिण भारतीय धार्मिक परंपरा और सेवा भावना की सुंदर झलक देखने को मिली।

    वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुभारंभ

    कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह दक्षिण भारत से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन के साथ हुई। पूजा-अर्चना के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया और फिर श्रद्धालुओं के बीच अन्न प्रसादम वितरण प्रारंभ किया गया। पूरे परिसर में “गोविंदा… गोविंदा…” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

    आकर्षण का केंद्र बना मनोकामना पत्थर

    श्री राम मंदिर कल्याण मंडपम को दक्षिण भारतीय शैली में बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया था। तिरुपति बालाजी की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। वहीं कार्यक्रम में स्थापित “पेरुमल स्टोन” यानी मनोकामना पत्थर ने भी लोगों का ध्यान खींचा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस पवित्र पत्थर पर व्यक्त की गई मनोकामनाएं भगवान वेंकटेश्वर तक पहुंचती हैं। आयोजन में कपूर मिश्रित पवित्र जलामृत भी श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    समाजसेवियों ने निभाई अहम भूमिका

    अन्न प्रसादम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक वरिष्ठ समाजसेवी विजय मित्तल एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अग्रवाल रहे। वहीं पूरे आयोजन का संचालन समाजसेवी सुनील जवानपुरिया ‘बिट्टू’ के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल

    धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूही अग्रवाल, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई प्रमुख हस्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, डीएसपी मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता विशाल खान, टाटा स्टील चीफ रंजन सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    कार्यकर्ताओं का रहा विशेष योगदान

    कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। रानी सती सत्संग समिति ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली, जबकि मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और छाछ की व्यवस्था की गई।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    दक्षिण भारतीय स्वाद से भक्त हुए आनंदित

    श्रद्धालुओं को केले के पत्तों पर पारंपरिक दक्षिण भारतीय शैली में प्रसाद परोसा गया। मेनू में सादा चावल, कर्ड राइस, लेमन राइस, सांभर, बिन्स नारियल की सब्जी, मिक्स वेज, चक्र पोंगल, रवा केसरी, पापड़ और छाछ शामिल थे। स्वादिष्ट प्रसादम का आनंद लेकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aggarwal Sammelan Jamshedpur Balaji Bhakti Program Balaji Prasadam News banna gupta Basant Mittal Jamshedpur religious event Jamshedpur temple news Raghuvar Das Ram Mandir Jamshedpur Ram Mandir Kalyan Mandapam South Indian Prasadam Sudha Gupta Mayor Tirupati Balaji Ann Prasadam Tirupati Balaji Bhog Venkateshwar Balaji Prasadam अग्रवाल सम्मेलन समाचार गोविंदा गोविंदा कार्यक्रम जमशेदपुर धार्मिक समाचार तिरुपति बालाजी प्रसादम राम मंदिर कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group