Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी की महिलाएं पहुंचीं साकची थाना, पुलिसकर्मियों के साथ मनाया भाई दूज का त्योहार

Jamshedpur.मारवाड़ी युवा मंच स्टील सुरभि शाखा द्वारा साकची थाना में शनिवार को भाईदूज का पवन पर्व मनाया गया. शाखा की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों का टीका कर पावन पर्व मनाया. उन्हें विभिन्नन प्रकार के उपहार भी प्राप्त हुए. सुरभि शाखा द्वारा धनतेरस से तुलसी विवाह (27 अक्टूबर से 12 नवंबर) के 15 दिन के कार्यक्रम के पांचवें दिन भाईदूज का कार्यक्रम आयोजित किया. शाखा सचिव पूजा अग्रवाल ने बताया की अभी त्योहारों का मौसम है. पुलिस कर्मी हमेशा सब कुछ छोड़कर विधि-व्यवस्था बनाये रखने और लोगों की सुरक्षा में ही लगे रहते हैं. इसलिए उनका सम्मान जरूरी है. इस अवसर पर साकची के इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा, सब इंस्पेक्टर सुजीत कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार जितेंद्र कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार, मनोज यादव समेत कई पुलिसकर्मियों ने सुरभि शाखा की इस सदस्यों का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पायल अग्रवाल समेत काफी संख्या में शाखा की सदस्य उपस्थित थे.

Exit mobile version