Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :करीम सिटी में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

JAMSHEDPUR
साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। विश्व हिंदी दिवस 2026का थीम था – हिंदी: पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक’।कार्यक्रम का आरंभ हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम के स्वागत भाषण से शुभारंभ किया गया। अध्यक्षीय भाषण के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने वर्तमान में हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वही हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा ने 2026 की विश्व हिंदी दिवस की थीम पर प्रकाश डाला। मौके पर हिंदी विभाग के 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत धन्यवाद ज्ञापन सेमेस्टर 3 के छात्र सुशान्त बोबोंगा ने किया।

Exit mobile version