Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: ठंड से युवक की मौत, टाटानगर स्टेशन के शेड के नीचे सोया था, जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में तीन की हो चुकी है मौत

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के शेड के नीचे रविवार को प्रेम दास ( 25 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद किया. मौत का कारण ठंड और बीमारी बतायी जाती है. सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना की पुलिस पहुंची. मृतक इधर-उधर घूमकर जीवन यापन करता था. जानकारी मिलने पर अंत उदय एक अभियान संस्था ने पूरे विधि-विधान से शव को स्टेशन से उठाकर बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कराया. संस्था के प्रवीन शेट्टी एवं उनकी टीम लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार नि:शुल्क शव अज्ञात शव को उठाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार जुगसलाई थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा शव मिला है. इससे पूर्व जुगसलाई फाटक और घोड़ा चौक पर भी युवक का शव मिला था. मौत का कारण बीमारी व ठंड बताया जा रहा है.

Exit mobile version