Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :राजस्थान कल्याण परिषद के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद (श्री अग्रसेन भवन), साकची की ओर से मंगलवार को ऑरकिड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने श्री अग्रसेन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय रहते बीमारियों की पहचान करने के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में ऑरकिड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस अस्पताल, रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया। टीम में डॉ. विष्णु प्रताप, डॉ. अर्विता कुमारी और डॉ. किशन के साथ सहयोगी प्रीतम कुमार एवं कुश कुमार शामिल रहे।

यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग की जांच

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले चिकित्सा शिविर में यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग से संबंधित जांच की गई। शिविर का लाभ कुल 85 लोगों ने उठाया।

इस दौरान चिकित्सकों द्वारा यूरोफ्लोमेट्री, फाइब्रोस्कैन, रक्तचाप, आरबीएस और आंखों की जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श और उचित चिकित्सकीय सलाह दी।

निःशुल्क विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध कराना था उद्देश्य

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के प्रति जागरूक करना था।

चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने, खान-पान पर ध्यान देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह से कई स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सकती है।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

शिविर को सफल बनाने में रामकृष्ण चौधरी, ओम प्रकाश रिंगसिया, महाबीर मोदी, उमेश शाह, दीपक पारीक, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, ओमप्रकाश संघी, नरेश कांवटिया, अजय चेतानी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बबलू अग्रवाल, राहुल चौधरी, रिषभ चेतानी, छेदीलाल अग्रवाल सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version