
Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव की मतदान सामग्रियों के सुरक्षित परिवहन को लेकर जमशेदपुर शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि 10 और 11 नवंबर को भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी.
10 नवंबर की सुबह 4:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक और 11 नवंबर की शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश और निकासी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर केवल छोटे वाहनों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही चलने की अनुमति दी जाएगी.
