Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Nomination Banna Gupta: मंत्री बन्ना गुप्ता बोले, विकसित जमशेदपुर बनाना ही मेरा सपना है, उम्मीद है जनता सेवा करने का फिर से मौका देगी

Jamshedpur . जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार और मंत्री बन्ना गुप्ता ने भारी भीड़ के बीच नामांकन किया. इससे पहले डीसी ऑफिस से पैदल ही वे साकची आमबगान मैदान गये, जहां उन्होंने उपस्थित भीड़ को संबोधित किया. नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुझे जमशेदपुर पश्चिम के लोगों ने आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और कांग्रेस पार्टी ने मंत्री बनाकर सेवा का मौका दिया. जब वे जमशेदपुर की जनता के लिए विकास का कार्य में फ्लाइओवर निर्माण का कार्य कराने लगा तो एक बुद्धिमान ने हंसी उड़ाकर कहा कि फ्लाइओवर नही बनेगा. लेकिन जनता के आशीर्वाद से बहुत तेज गति से फ्लाइओवर का निर्माण हो रहा है.

अब मानगो और साकची के लोगों जाम से निजात मिलेगा, यहां से भाजपा के मुख्यमंत्री भी थे, लेकिन एमजीएम अस्पताल का बदहाली नही सुधार पाई, लेकिन हमने एमजीएम अस्पताल का पुनर्निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपए से निर्माण कार्य द्रुतगति से प्रारंभ कराया. अब जमशेदपुर के निवासी को उच्च स्तरीय चिकित्सा बहुत जल्द मिलेगी. इस विकास के कार्य को एक नेता लगातार रुकवाने का कार्य कर रहे थे. आप सभी फिर से कांग्रेस पार्टी का साथ दें और मुझे आशीर्वाद दीजियेगा ताकि सबकी सेवा कर सके.

Exit mobile version