
Jamshedpur. जमशेदपुर के निजी स्कूलों में नर्सरी-एलकेजी में दाखिले की दौड़ इसी महीने शुरू हो जाएगी। अलग-अलग स्कूल में अलग अलग तिथियों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. कुछ स्कूल 18 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन का विंडो खोल देंगे, तो कई 30 सितंबर के बाद पोर्टल पर विंडो खोलेंगे. अक्टूबर महीने में अधिकतर स्कूल आवेदक लेंगे। इसकी शुरुआत एक अक्टूबर से ही हो जाएगी. इस साल शहर के सभी प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन ही फॉर्म लिए जाएंगे. एक दो स्कूल ही ऑफलाइन आवेदन लेंगे. स्कूल की आधिकारिक साइट पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर उसे सबमिट करना होगा. अभिभावकों की सहूलियत को लेकर ही स्कूलों मी और से
यह तैयारी की गयी है.
427 प्राइवेट स्कूल, पर सिर्फ 65 स्कूल में एडमिशन की होड़
जमशेदपुर में कुल 427 प्राइवेट स्कूलों का संचालन हो रहा है, लेकिन, सिर्फ 65 स्कूल ही ऐसे हैं जहां एडमिशन लेने के लिए अभिभावकों की ओर से विशेष तौर पर फॉर्म की खरीदारी की जाती है. सभी 65 स्कूलों में औसतन 150 सीटों पर एडमिशन होना है. इसके लिए करीब 80 हजार से अधिक फॉर्म भरे जाए हैं. सीटें सीमित हैं इसलिए प्रवेश के लिए मारामारी रहती है. एक से सप्ताह के भीतर ज्यादातर स्कूल आवेदन की तारीख की घोषणा कर देंगे.
ये कागजात हैं जरूरी
एडमिशन के लिए अभिभावकों को बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और फोटोग्राफ पहले से ही तैयार रखना होगा. आवेदन के समय इन दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा. साथ ही नर्सरी और एलकेजी में एडमिशन के लिए अभिभावकों को अलग-अलग स्कूलों की गाइडलाइन का पालन करना होगा. कई स्कूलों में मेडिकल सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी.
सामान्य कोटे में 10 हजार सीटें उपलब्ध
शहर के निजी स्कूलों में इस बार सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए करीब 10 हजार सीटें उपलब्ध होंगी. शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एडमिशन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी करें। सभी आवेदनों की छंटनी के बाद जनवरी 17 को लॉटरी के जरिए अंतिम सूची जारी की जाएगी और उसके आधार पर बच्चों का नामांकन होगा.
25 प्रतिशत सीटें आरक्षित वर्ग के लिए
राज्य सरकार के नियमों के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित वर्ग के लिए सुरक्षित हैं. इन सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से शुरू होगी. इसके लिए अभिभावकों को अपने आधार और आय प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। विभाग की ओर से बताया गया है कि जनवरी 2026 में इन आरक्षित सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
शिक्षा विभाग का ये निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी निजी स्कूलों को एडमिशन की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। साथ ही हर शनिवार को एक सूची जारी की जाएगी, जिसमें अभिभावकों को यह जानकारी मिलेगी कि किस आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
