Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी घाटों पर दिखा आस्था और श्रद्धा का संगम, सैकड़ों लोगों ने किया पवित्र स्नान, दान-पुण्य और दीपदान की परंपरा निभाई

Jamshedpur. कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदी घाटों पर आस्था और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला. सूर्योदय से पहले ही हजारों श्रद्धालु परिवार सहित घाटों पर पहुंच गए. साकची, भालुबासा, सोनारी, कदमा, सीतारामडेरा और बारीडीह घाट पर विशेष भीड़ उमड़ी रही।भक्तों ने पवित्र स्नान किया. श्रद्धालुओं ने स्नान के उपरांत व्रत-पूजा कर भगवान विष्णु की विशेष आराधना की और मोक्ष की कामना की.

पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न, कपड़े और दक्षिणा का दान कर पुण्य अर्जित किया. महिलाओं ने दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की.

कई घाटों पर श्रद्धालुओं ने जल में दीप प्रवाहित किए, कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी. घाटों पर पुलिस बल, होमगार्ड, महिला सुरक्षा कर्मी और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं. जमशेदपुर अक्षेस नगर निगम ने घाटों पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की.

Exit mobile version