Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा अग्रसेन जयंती समारोह के तहत शनिवार को जुबली पार्क में वॉकथॉन का आयोजन किया गया. वॉकथॉन के माध्यम से समाज के लोगों ने अग्रसेन जयंती के महत्व को समझा और सामाजिक एकता का संदेश दिया.यह आयोजन निश्चित रूप से समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इस वॉकथॉन ने समाज के लोगों को एकजुट किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया.

महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का नेतृत्व नेहा विदेसरिया और रुची विदेसरिया ने किया. विनोद शाह और अंकुर मोदी इसके संयोजक थे। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोलानाथ चौधरी, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं स्थानीय प्रसिद्ध भजन गायक महावीर अग्रवाल थे.