
Jamshedpur. खरकाई नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार अपराह्न चार बजे नदी का जलस्तर 126 मीटर दर्ज किया गया था, जो मंगलवार सुबह आठ बजे बढ़कर 128.23 मीटर पहुंच गया। खरकाई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर निर्धारित है। ऐसे में नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से महज 0.77 मीटर नीचे है।
जानकारी के अनुसार, रायरंगपुर स्थित बैंकवेल के दो और खरकाई डैम के दो गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का प्रवाह बढ़ा है, जिसके चलते जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है।
