Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

Jamahedpur.जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, सामान्य गति से चल रही एक कार का अचानक एक्सल टूट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर का हिस्सा भी टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यदि उसी समय सड़क पर अधिक वाहन या राहगीर मौजूद होते, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह कार के एक्सल में आई तकनीकी खराबी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version