Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, युवक को तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर

Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में रविवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं। बताया जा रहा है कि एक गोली पीठ में और दो गोलियां पेट में लगी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आफताब को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
फिलहाल, गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version