Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Parsudih:बारीगोड़ा में नशे में धुत बदमाशों ने दुकानदारों को पीटा, तोड़फोड़, विरोध में तीन घंटे सड़क जाम, दुकानें रखी बंद
    Crime

    Jamshedpur Parsudih:बारीगोड़ा में नशे में धुत बदमाशों ने दुकानदारों को पीटा, तोड़फोड़, विरोध में तीन घंटे सड़क जाम, दुकानें रखी बंद

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह थानांतर्गत बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास नशे में धुत सुमित सिंह और उसके दोस्तों ने दुकानदार और राहगीरों के साथ जमकर मारपीट की. बदमाशों ने सरकारी शराब दुकान में भी घुस कर तोड़-फोड़ की. साथ ही दुकान के कर्मचारी विनय कुमार के साथ मारपीट की.

    शराब की कई बोतलों को भी तोड़ दिया. इसके अलावा मुर्गा दुकानदार सुरेश रजक व जनरल स्टोर के मालिक सत्येंद्र वर्मा के साथ मारपीट कर दुकान में सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके विरोध में बारीगोड़ा के दुकानदारों ने करीब तीन घंटे तक दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दिया. बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दुकानदारों ने जम कर नारेबाजी की. सड़क पर टायर जला कर विरोध किया. इस दौरान करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा.

    घटना रविवार की शाम करीब चार बजे की है. घटना के संबंध में बारीगोड़ा बाजार समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि सुमित सिंह बारीगोड़ा का रहने वाला है. रविवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ सरकारी शराब दुकान में शराब लेने गया. जब शराब दुकानदार ने उसे रंगदारी के रूप में शराब देने से इंकार कर दिया, तो सुमित सिंह ने शराब दुकान के कर्मचारी विनय सिंह पर हमला कर दिया.

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप

    दुकानदारों ने बताया कि घटना के बाद सबसे पहले परसुडीह पुलिस को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी गयी, लेकिन सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद और गोविंदपुर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची व दुकानदारों की मांगों को सुना.

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि सुमित सिंह द्वारा लगातार इस प्रकार की हरकतें की जाती है. उसके खिलाफ पूर्व से भी थाना में केस दर्ज है. नशे की हालत में वह कभी भी किसी दुकानदार पर हमला कर देता है. ऐसे में दुकानदार भयभीत होकर दुकान संचालित कर रहे हैं. दुकानदारों ने कहा कि जब तक सुमित सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है और दुकानदारों को मुआवजा नहीं दिया जायेगा, तब तक वे दुकान बंद कर सड़क पर बैठे रहेंगे.

    पूर्व में भी अड्डेबाजी और नशेड़ी गिरोह के बारे में जानकारी दी गयी है, लेकिन उसके बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. दुकानदारों की बात सुनने के बाद गोविंदपुर और परसुडीह थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम को समाप्त कर तीन घंटे के बाद दुकानों को खोला गया. गोविंदपुर थाना प्रभारी ने कहा कि कुछ क्षेत्र उनके थाना क्षेत्र में आता है. ऐसे में अगर कोई भी घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग फोन पर सूचना दे सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    blocked the road for three hours in protest Jamshedpur Parsudih: Drunken miscreants beat up shopkeepers in Barigoda shops kept closed vandalized the place
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेड फेयर 2026 का भव्य उद्घाटन, महिला उद्यमियों ने उत्पादों से दिखाई प्रतिभा

    August 17, 2026

    Jamshedpur News: मानगो नगर निगम द्वारा करीब डेढ़ दर्जन से अधिक निविदाओं को बिना कारण बताए रद कर  देना  पीडब्ल्यूडी कोड (लोक निर्माण संहिता) के प्रासंगिक प्रावधानों के है विपरीत : सरयू राय 

    July 31, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026

    Patna NEWS : पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक LHB कोच से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम पर IQAC की विशेष कार्यशाला आयोजित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group