Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़ा

Jamshedpur. परसुडीह बाजार से शुक्रवार सुबह लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. हालांकि, उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहा. इधर, पुलिस थाने में युवक से पूछताछ कर रही है.

लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व रतन ज्वेलर्स के मालिक टुनटुन प्रसाद का भी मोबाइल दुकान से चोरी हो गया था. शुक्रवार की सुबह दो युवक बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूमते देखे गए. थोड़ी देर बाद इन लोगों ने एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चुराने का प्रयास किया. इसी दौरान कुछ लोगों की नजर इन पर पड़ गई, तभी दोनों वहां से भागने लगे. लोगों ने खदेड़ कर इनमें से एक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी.

परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है. पकड़ा गया युवक गुलगुलिया है, जो अपने अन्य साथियों के साथ जमशेदपुर आया हुआ है.

Exit mobile version